फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   route change and fair high cause of kanwar yatra

कांवड़ यात्रा के चलते बसों के बदले रूट, किराया भी बढ़ा

Fri, 14 Jul 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 14 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
route change and fair high cause of kanwar yatra
kanwar yatra

कांवड़ यात्रा के दौरान सफर करना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ेगा।  कांवड़ यात्रा के कारण बसों के रूटों परिवर्तन कर दिया गया है। शिमला रूट शुक्रवार से बदल दिया गया, जबकि मेरठ- दिल्ली का रूट शनिवार से बदला जाएगा।

विज्ञापन


मेरठ का किराया 15 रुपये और दिल्ली का किराया 13 रुपये बढ़ गया है। शिमला रूट पर चंडीगढ़ जाने के लिए पहले की अपेक्षा 86 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। जबकि शिमला की यात्रा 83 रुपये महंगी हो गई है। बस अड्डे भी हरिद्वार से बाहर बनाए गए हैं।     
विज्ञापन

        
कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में सभी रूटों की बसों के प्रवेश पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ रूट शुक्रवार से ही बंद कर दिए गए। शनिवार से दिल्ली की बसों का रास्ता बदल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लिए बसें बाया बिजनौर से और शिमला रूट की बसें देहरादून से चंडीगढ़ होकर जाएंगी। रूट बदलने से नारसन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती जाना मुश्किल रहेगा। शिमला रूट पर रुड़की, भगवानपुर, छुटमलपुर, यमुनानगर, सहारनपुर, सरसावा जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  

ये होगा बसों का रूट

route change and fair high cause of kanwar yatra
जाम - फोटो : अमर उजाला

शिमला के लिए बसों का रूट   
शिमला जाने वाली बसें ऋषिकेश, देहरादून, प्रेमनगर, सहसपुर, रामगढ़, हरियाणा में पंचकुला, मनीमाजरा होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश करेंगी। आगे का रूट पूर्ववत रहेगा।
             
दिल्ली के लिए बसों का रूट             
हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बसें नीलधारा गौरीशंकर बस अड्डे से नजीबाबाद, बिजनौर, मीरापुर, रामराज मवाना से होते हुए मेरठ में गंगानगर के रास्ते से प्रवेश करेंगी। मेरठ को अंदर से पार करते हुए परतापुर होते हुए पुराने रूट से बसें दिल्ली पहुंचेंगी।              

यहां से मिलेंगी बसें             
हरिद्वार शहर में प्रवेश प्रतिबंध होने पर शहर के बाहर दो बस अड्डे बनाए गए हैं। जिनमें शिमला रूट के लिए ऋषिकेश- देहरादून के लिए मोतीचूर में अड्डा बनाया गया है। बिजनौर, हल्द्वानी, नैनीताल, मेरठ, दिल्ली की बसों के लिए चंडीघाट के पास नीलधारा गौरीशंकर पार्किंग में बस अड्डा बनाया गया है। जिसमें मोतीचूर बस अड्डे  की व्यवस्था ऋषिकेश एआरएम नेत्रपाल और चंडीघाट के नीचे गौरीशंकर पार्किंग में बीएन जोशी संभालेंगे।

यह है बढ़ा हुआ किराया

route change and fair high cause of kanwar yatra
trafic - फोटो : अमर उजाला
रूट हरिद्वार से दिल्ली बाया बिजनौर             
स्थान    पुराना किराया      नया किराया
            
मेरठ     153           168             
परतापुर  159            173               
मोदीनगर  174          187                     
मोहननगर 198          211             
दिल्ली    220          233            
          
हरिद्वार से शिमला बाया देहरादून              
चंडीगढ़    222       308             
पंचकुला   238       322            
कालका    250       334               
धर्मपुर      284      367              
सोलन      307      390             
कांगड़ाघाट  330     413            
तारादेवी    368      451            
शिमला    377       460  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed