फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rout dawert in 13 auguest

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा कल, रूट पकेश्वर मंदिर में संपन्न

Mon, 12 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
rout dawert in 13 auguest
देहरादून। पुलिस ने 13 अगस्त को शहर में निकलने वाली टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। शोभायात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक है। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, पीपलमंडी, राजा रोड चौराहा, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर से बांये होकर चकराता रोड, बिंदाल पुल से माल रोड, डाकरा बाजार, गढी कैंट होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान
>> शोभायात्रा के शुरू होने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल की ओर से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा।
>> शोभायात्रा का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला चौक से कोई वाहन कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा।
>> अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक की ओर से आने वाले वाहनों को श्मशान घाट कट से लक्कड़ मंडी, भंडारी बाग होते हुए मातावाला बाग की ओर भेजा जाएगा। सिटी बसों को शोभायात्रा के बीच से रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

>> शोभायात्रा का पिछला हिस्सा झंडा बाजार में पूर्णत: प्रवेश कर जाने पर सभी डायवर्ट स्थानों से यातायात को सामान्य किया जाएगा।
>> शोभायात्रा के पलटन बाजार से मुख्य मार्ग में निकलने पर दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं भेजा जाएगा।
>> राजपुर रोड से आने वाले समस्त वाहनों को यूकेलिप्टस चौक, ओरिएंटल चौक से परिस्थिति के हिसाब से डायवर्ट किया जाएगा।
>> शोभायात्रा के बिंदाल चौक की ओर जाने पर यमुना कॉलोनी से आने वाले यातायात को रोक रोककर चलाया जाएगा। साथ ही पोस्ट ऑफिस तिराहे से कैंट की ओर से आने वाले वाहनों को सीएसडी कैंटीन तिराहे होते हुए दिलाराम की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

>> शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिंदाल पुल पास करते हुए समस्त डायवर्ट वाले प्वाइंट से यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
>> शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस तिराहे की ओर जाने पर कैंट चौराहे व कैंटोनमेंट तिराहे से कोई भी वाहन पोस्ट ऑफिस तिराहे की ओर नहीं आएगा।
>> शोभायात्रा का पिछला हिस्सा कैंट चौराहा पास करने पर समस्त प्वाइंट से यातायात सामान्य किया जाएगा।
>> शोभायात्रा के दौरान ऑटो, विक्रम, लोडर और पिकअप को ओरिएंटल चौक, दर्शन लाल चौक, बिंदाल कट और मातावाला कट से वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed