फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rotten dead body of woman found in box inside the closed room

उत्तराखंड: बंद कमरे के भीतर बक्से में मिला महिला का सड़ा-गला शव, पुलिस पड़ताल में जुटी

Mon, 22 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Mon, 22 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Rotten dead body of woman found in  box inside the closed room
- फोटो : अमर उजाला

नगर के वार्ड नंबर चार में कई दिनों से बंद पड़े एक कमरे के भीतर बक्से में एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बड़कोट नगर में शिव मंदिर के पास रहने वाले राजेंद्र सिंह चौहान ने रविवार शाम को पुलिस को अपने मकान में किराए पर दिए गए कमरे के भीतर से दुर्गंध आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली तो कमरे में बड़े बक्से से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त नेपाल मूल की पद्मा (28) पत्नी रतन बहादुर के रूप में हुई। महिला के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने से यह स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला लग रहा है।
विज्ञापन


मकान मालिक चौहान ने पुलिस को बताया कि रतन बहादुर कई साल से बड़कोट क्षेत्र में मजदूरी करता था। चार माह पहले ही उसने उनके मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। उसके साथ उसकी पहली पत्नी और एक 14 साल की बेटी के साथ ही दूसरी पत्नी पद्मा भी रहती थी। बीते 15 दिनों से इस कमरे पर ताला पड़ा हुआ है और इन लोगों का कुछ पता नहीं था। प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की जा रही है। शव करीब 15 दिन पुराना होने और बक्से में बंद होने के कारण सड़ी-गली हालत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed