{"_id":"5a66284d4f1c1b805a8b5822","slug":"ropeway-plan-in-chardham-and-religious-places-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चारधाम सहित कई धार्मिक स्थलों में तीर्थयात्रियों को मिलेगी रोप-वे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चारधाम सहित कई धार्मिक स्थलों में तीर्थयात्रियों को मिलेगी रोप-वे की सुविधा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ व यमुनोत्री धाम समेत पहाड़ के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का सफर सुगम बनाने के लिए जल्द रोप-वे योजना शुरू की जाएगी। सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गंगोत्री, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब व अन्य कई धार्मिक स्थलों को इस योजना से जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर तीर्थनगरी में श्री भरत की शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे पर्यटन मंत्री ने प्रदेश में वृहद स्तर पर रोप-वे का जाल तैयार करने की बात कही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पहाड़ों के दुर्गम स्थलों का सफर सुगम बनाने के लिए रोप-वे बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
बताया कि पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थलों को रोप-वे से जोड़ने की योजना बनाई है, जिसके तहत सरकार यमुनोत्री के लिए योजना तैयार कर रही है। इससे श्रद्धालु रोप-वे के माध्यम से खरसाली से मंदिर दर्शन को आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
बताया कि इसी प्रकार केदारनाथ धाम में भी रोप-वे निर्माण के प्रयास हैं। साथ ही हेमकुंड साहिब, सिद्धपीठ कुंजापुरी, भैरवगढ़ी, बरसुंडा देवता, कार्तिकेय स्वामी मंदिर को भी रोप-वे योजना से जोड़ने का प्रयास करेगी।