{"_id":"e08b7db1d8594a8eb9ad2fb381e06a7b","slug":"ropeway-in-auli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी में भी हो सकेंगे औली के दीदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी में भी हो सकेंगे औली के दीदार
विजय बमोला/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Mon, 03 Nov 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकाल चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भारी बर्फबारी में भी औली के दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
रोपवे सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
यात्रा को देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के उच्च अधिकारियों ने हर हाल में चार किमी जोशीमठ-औली रोपवे के सुधारीकरण कार्य में लगी स्पेशएज कंपनी को 20 नवंबर तक रोपवे सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
शीतकाल में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जोशीमठ-औली मोटर मार्ग लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे इस दौरान पर्यटक भी परेशान रहते हैं। औली के लिए जोशीमठ से रोपवे की व्यवस्था है, लेकिन वर्ष 2011 में सैफ गैम्स के समय से रोपवे खराब पड़ी है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के आंदोलन के बाद राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने तत्काल रोपवे ठीक करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम को करीब चार करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन
इन दिनों रोपवे सुधारीकरण कार्य के तहत कम्युनिकेशन केबल बदलने का काम चल रहा है। टावर नंबर एक से छह और छह से 10 तक रोपवे ठीक कर दी गई है। इसके बाद रोपवे के रेस्क्यू इंजन को बदला जाना है।
रोपवे सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी नवंबर माह में जोशीमठ से औली तक रोपवे का संचालन शुरू हो जाएगा। नवंबर माह में ही रोपवे का ट्रायल भी किया जाएगा।
- दिनेश भट्ट, रोपवे मैनेजर, जोशीमठ (चमोली)
रोपवे के सुधारीकरण कार्य में लगी स्पेजएज कंपनी को शीतकालीन चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी की ओर से भी रोपवे हर हाल में संचालित करने के लिए कहा गया है, जिससे पर्यटक यात्रा के दौरान काफी संख्या में उमड़ कर आएं।
- एसएस राणा, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली