फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee : two student died in bike accident

रुड़की : बुलेट, स्कूटी की टक्कर में 12वीं के दो छात्रों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 02 Feb 2020 08:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Feb 2020 08:18 PM IST
सार

  • ट्यूशन से लौटते वक्त जादूगर रोड पर हादसा, स्कूटी चालक भी घायल
  • छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम, स्कूटी चालक का नहीं चला पता 

विज्ञापन
roorkee : two student died in bike accident
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

जादूगर रोड पर स्कूटी और बुलेट की टक्कर के बाद बाइक के पेड़ से टकराने के कारण उस पर सवार 12वीं के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। हादसे में स्कूटी सवार को भी चोट आई है जबकि बुलेट और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, स्कूटी चालक का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम निवासी प्रणव (18) पुत्र राजीव और ढंडेरा डबल फाटक निवासी रक्षित (18) पुत्र संजय दुआ मोंटफोर्ट में 12वीं के छात्र थे। दोनों की अच्छी दोस्ती थी और वे स्कूल व ट्यूशन साथ जाते थे। रविवार को रक्षित बुलेट लेकर ट्यूशन के लिए निकला था।
विज्ञापन

 

दोनों के सिर भी पेड़ से टकरा गए

बताया जा रहा है कि ट्यूशन के बाद रक्षित और प्रणव बुलेट से जादूगर रोड से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चर्च के सामने पहुंची तो सामने से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों के सिर भी पेड़ से टकरा गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, स्कूटी चालक भी घायल हो गया, जिसे कुछ लोग अपने साथ ले गए।

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल रक्षित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, प्रणव को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे भी रेफर कर दिया गया।

हायर सेंटर ले जाते समय प्रणव ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्कूटी चालक कौन था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों की मौत हो चुकी है। स्कूटी चालक का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

बाइक के पास मिला हेलमेट

हादसे के बाद बुलेट के पास हेलमेट भी मिला है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि बुलेट चला रहे रक्षित ने हेलमेट पहना था या नहीं। वहीं, बुलेट के पास मिले हेलमेट पर एक भी निशान नहीं होने से आशंका जताई जा रही है कि उसने हेलमेट नहीं पहना होगा। 

सूचना मिलते ही दौड़े परिजन

दोनों छात्रों के हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। अस्पताल में अपने-अपने बेटों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिचित भी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed