फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Two people Including Factory worker died in road accidents

रुड़की: सड़क हादसों में फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत, वाहनों की तलाश कर रही पुलिस

Thu, 27 Aug 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Two people Including Factory worker died in road accidents
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


चमोली जिले के गांव आलीशन पोखरी निवासी अनुज (24) पुत्र जीत सिंह भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते थे। वह भगवानपुर में ही किराये पर रह रहे थे। बुधवार रात ड्यूटी कर वह बाइक से कमरे पर जा रहे थे। जैसे ही गोगा म्हाड़ी चौक पर हाईवे के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर बाइक में मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भगवानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, कलियर निवासी फरीद अहमद पुत्र यामीन भी बुधवार को भगवानपुर के गांव सिरचंदी आए थे।
विज्ञापन


देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे कि भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने फरीद को मृत घोषित कर दिया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। दोनों हादसों में वाहनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर घायल

कार की खिड़की खोलते समय एक बाइक सवार उससे टकराकर हाईवे पर जा गिरा। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक का पैर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मुजफ्फरनगर ले जाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मुजफ्फरनगर के गांव रोहाणा निवासी पीयूष कुमार रुड़की के मालवीय चौक पर किराये पर रहकर एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से ऑफिस जा रहे थे। इसी बीच हाईवे किनारे खड़ी कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी, जिससे वह टकराकर हाईवे पर जा गिरे।

अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनका पैर कुचल दिया। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed