{"_id":"5ef740aa8ebc3e43053a3e66","slug":"roorkee-two-accused-of-interstate-vehicle-thief-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, खंडहर पड़े मुर्गी फार्म से 11 बाइकें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, खंडहर पड़े मुर्गी फार्म से 11 बाइकें बरामद
Sat, 27 Jun 2020 06:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर खंडहर पड़े मुर्गी फार्म से चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
शनिवार को एसपी देहात एसके सिंह और सीओ अभय सिंह ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों का रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और बाइक समेत थाने ले आई। यहां सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की कई घटनाएं स्वीकार कीं। साथ ही छापुर कलालहटी मार्ग पर स्थित खंडहर पड़े मुर्गी फार्म में बाइकें छुपाने की बात कही। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मुर्गी फार्म से नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी बाइकें भगवानपुर, रुड़की, सहारनपुर और अन्य स्थानों से चोरी की गई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक निवासी छापुर और देवराज मूल निवासी ग्राम पंडारिया लोहरदगा जमगई थाना पंडारिया झारखंड, हाल निवासी छापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ भगवानपुर, गागलहेड़ी में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।