Roorkee Accident: सिलिंडर से भरे ट्रक में घुसी रोडवेज बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत
Roorkee Road Accident News: बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस नंदा कॉलोनी के सामने नगला इमरती बाईपास के पास पहुंची तो आगे चल रहे सिलिंडर से भरे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जब तक रोडवेज बस चालक कुछ समझ पाता बस ट्रक में जा घुसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की एक बस 35 यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस नंदा कॉलोनी के सामने नगला इमरती बाईपास के पास पहुंची तो आगे चल रहे सिलिंडर से भरे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जब तक रोडवेज बस चालक कुछ समझ पाता बस ट्रक में जा घुसी। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन यात्री घायल हो गए।
Uttarkashi: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा, शव उठाने से किया इनकार
चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हादसे में बस चालक मोहकम सिंह पुत्र निगर सिंह निवासी किशनपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बस में सवार अनिल, नरेंद्र पुत्र चंद सिंह निवासी टिखोलिया, ब्लाक रिखणीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल, पंकज पुत्र अनिल निवासाी सैंदीखाल जिला पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए हैं।
लोडर वाहन से टकराई बस, चालक गंभीर
राजस्थान रोडवेज की सड़क पर गलत साइड से आ रहे लोडर वाहन में टक्कर लगने से उसमें बैठा चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राजस्थान से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की बस नारसन खुर्द गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान गलत साइड से आ रहे वाहन में आमने-सामने की भिड़त हो गई। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर लगने से बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने लोडर वाहन चालक नासिर निवासी बहादराबाद को नारसन समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुआ वाहन चौकी लाकर खड़ा कर दिया गया है। मामले में तहरीर आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।