{"_id":"65891f457db35582a905952a","slug":"roorkee-road-accident-news-dumper-crushed-cyclist-and-he-died-village-created-ruckus-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, दूर तक घसीटा, मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Mon, 25 Dec 2023 11:58 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलियर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:58 AM IST
सार
Roorkee Road Accident News: डंपर ने युवक को कुचल दिया और उसे साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
डंपर ने साइकिल सवार को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कलियर क्षेत्र में खनन से भरे डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक साइकिल से भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने युवक को कुचल दिया और उसे साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचा दिया। इस पर डंपर चालक डंपर रोककर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Police: देश की टॉप थ्री साइबर इकाइयों में चुनी गई उत्तराखंड एसटीएफ, इस वजह से हुआ चयन
विज्ञापन
वहीं, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खनन के भरे डंपर से हादसा होने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। कलियर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।