फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee police arrested two accused of mobile tower battery theft

मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 06:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 06:12 PM IST
सार

  • दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
  • 22 बैटरी भी बरामद, कलियर और मंगलौर में दो टॉवरों से की थी बैटरी चोरी
  • उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मोबाइल टॉवरों से करते थे बैटरी चोरी

विज्ञापन
roorkee police arrested two accused of mobile tower battery theft
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मंगलौर पुलिस को मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो और चोरी की कई बैटरियां भी बरामद की हैं जबकि गिरोह के दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने दिसंबर 2019 में मंगलौर और जनवरी 2020 में कलियर में मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


टीम को सर्विलांस और मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह विभिन्न राज्यों में मोबाइल टॉवर लगाने का काम करता है। वर्तमान में वह राजस्थान के जिला बाड़मेर के थाना सेवड़ा में बीएसएनएल का टॉवर लगा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 बैटरियां भी बरामद

साथ ही पता चला कि गिरोह के लोग टॉवर का काम करते हुए अन्य मोबाइल टॉवरों से चोरी भी करते थे। रविवार रात मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के दो लोग चोरी की बैटरी लेकर मेरठ से रुड़की बोलेरो से आ रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलौर में देवबंद तिराहे के पास गाड़ी रोककर दोनों को पकड़ लिया। बोलेरो से चोरी की 22 बैटरियां भी बरामद हुईं।

 

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलशाद निवासी जानी बुजुर्ग, थाना जानी मेरठ और कमल सिंह निवासी हुसैनपुर, थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर बताया। जबकि उनके साथी हसीन और साजिद निवासी जानी बुजुर्ग, थाना जानी मेरठ फरार हैं।

एसएसपी ने बताया कि गिरोह यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में मोबाइल टॉवरों से बैटरी चुराता था। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, सीओ मंगलौर डीएस रावत आदि मौजूद रहे।

मोबाइल टॉवर लगाने में एक्सपर्ट हैं चारों

एसएसपी ने बताया कि चारों मोबाइल टॉवर लगाने में माहिर हैं। इसलिए उन्हें मोबाइल टॉवर में कौन सी चीज महंगी है और आसानी से चोरी हो सकती है, इसकी पूरी जानकारी थी। वह जिस टॉवर में काम करते थे, बाद में उसी से बैटरी चोरी कर लेते थे। इतना ही नहीं जहां टॉवर लगाते थे, उसके आसपास रेकी कर मोबाइल टॉवरों से भी बैटरी चोरी करते थे। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल


लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चोहान, एसआई कुलेंद्र रावत, एसआई पुष्पेंद्र सिंह समेत इसरार, हसन अब्बास जैदी, सौरभ नौटियाल, प्रभाकर और सोहन मेहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed