फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee nikay chunav Notification will be issued this month

रुड़की नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश सरकार ने कस ली कमर, इसी महीने जारी होगी अधिसूचना

Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
roorkee nikay chunav Notification will be issued this month
मदन कौशिक - फोटो : SELF

आखिरकार रुड़की नगर निगम के चुनाव के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। शहरी विकास मंत्री मंदन कौशिक ने साफ कर दिया है कि रुड़की नगर निगम का चुनाव कार्यक्रम इसी महीने चुनाव आयोग को भेजा जाएगा और दिसंबर अंत तक चुनावी अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन


दो गांवों को बाहर करने और नए गांवों को शामिल करने की कवायद के चलते रुड़की नगर निगम का चुनाव अटका हुआ है। विधायक फुरकान अहमद और निवर्तमान मेयर यशपाल राणा तीन साल पूर्व निगम में शामिल रामपुर और पाड़ली गुर्जर को बाहर करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने दोनों गांवों को बाहर करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


सरकार ने इसका रास्ता निकाला और विधेयक पास कर दोनों गांवों को बाहर करने के साथ ही तीन नए गांव आसफनगर, हसन अलीपुर और मोहनपुरा को शामिल कर लिया गया। इनके परिसीमन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसी बीच रविवार को रुड़की पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने यह कहकर चुनावी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया कि नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दिसंबर में ही अधिसूचना जारी कर जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed