फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Nikay chunav 2019: candidate Expense Limit Fix

रुड़की निकाय चुनाव: अधिकतम खर्च की सीमा तय, इतना खर्च कर सकेंगे मेयर, पार्षद और सदस्य

Thu, 07 Nov 2019 12:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Nov 2019 12:04 PM IST
सार

  • आयोग ने जारी किए आदेश, मेयर पद के प्रत्याशी चुनाव खर्च कर सकेंगे 16 लाख रुपये तक
     

विज्ञापन
Roorkee Nikay chunav 2019: candidate Expense Limit Fix
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने निगमों के प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय कर दी है। नगर निगम मेयर अब अधिकतम 16 लाख रुपये ही चुनाव में खर्च कर पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डिप्टी मेयर पद और पार्षद पद के  प्रत्याशी के लिए अधिकतम खर्च सीमा दो लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन व्यय दस वार्ड होने पर चार लाख और इससे अधिक वार्ड होने पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी छह लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। नगर पालिका में पार्षद पद के प्रत्याशी 60 हजार रुपये तक ही चुनाव में खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए एक लाख रुपये और सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए 30 हजार रुपये खर्च सीमा तय की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि व्यय संबंधित विवरण निर्वाचन के 30 दिन के अंदर शपथ पत्र के साथ जमा कराना होगा। आयुक्त की ओर से जारी आदेश में यह व्यय की सीमा तुरंत लागू होने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed