फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: Two communities pelted stones at each other over kidnapping of a teenager ten injured

Roorkee: किशोरी के अपहरण को लेकर बवाल, दो समुदायों में पथराव, दस घायल, कई थानों की फोर्स पहुंची गांव

Sun, 09 Feb 2025 07:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News: Two communities pelted stones at each other over kidnapping of a teenager ten injured
गांव में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी के अपहरण के मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ पथराव हो गया। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों का भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और लाठी फटकारकर मामला शांत कराया। पथराव में करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। साथ ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दोनों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रात में ही दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में रात से ही दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की सूचना हिंदू संगठनों को पता चली तो वह बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और किशोरी की जल्द तलाश करने की मांग करने लगे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। काफी देर तक पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

घटना की सूचना मिलते ही लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, खानपुर एसओ रविंद्र शाह, पथरी समेत आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों युवकों और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा। अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- निहारिका सेमवाल, सीओ, लक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed