फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: teacher do students Haircuts Forcely and parents Ruckus in police station

शिक्षक ने ये क्या कर दिया: जबरन काटे छात्रों के बाल, शोर मचाने पर मुंह कपड़े से बांधने का आरोप

Tue, 23 Aug 2022 11:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 11:51 PM IST
सार

स्कूल बंद होने के कारण अभिभावक मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे और अध्यापक से बाल काटने की जानकारी ली। इसे लेकर अभिभावकों और अध्यापक की नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते हंगामा हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News: teacher do students Haircuts Forcely and parents Ruckus in police station
जबरन काटे बच्चों के बाल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, करौंदी में एक अध्यापक ने छह बच्चों के बाल कैंची से काट दिए। इसपर अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों और अध्यापक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंची और छात्रों के अभिभावकों को समझाकर शांत किया। छात्रों की तहरीर पर शिक्षक पर गलत तरीके से प्रतिबंधित करने, अपमान करने, धमकी देने और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम करौंदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में रुड़की के कृष्णानगर निवासी अशोक कुमार अध्यापक हैं। सोमवार सुबह छात्र स्कूल पहुंचे थे। इसी बीच अध्यापक अशोक कुमार ने इन छात्रों को रोक लिया और बाल लंबे होने पर टोका। आरोप है कि अध्यापक छात्रों को एक अलग कमरे में ले गए और कैंची मंगवाकर बाल काटने शुरू कर दिए। छात्रों ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह पर कपड़ा बांध दिया।  साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों ने घर पहुंचकर अभिभावकों से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


स्कूल बंद होने के कारण अभिभावक मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे और अध्यापक से बाल काटने की जानकारी ली। इसे लेकर अभिभावकों और अध्यापक की नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते हंगामा हो गया। हंगामा होने से अन्य अध्यापक और छात्र भी मौके पर जमा हो गए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्रों के अभिभावकों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, इस मामले में छात्रों की ओर से अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी गई है। आरोप लगाया कि अध्यापक ने अभिभावकों से शिकायत करने पर पेट में कैंची घोंपने की धमकी दी थी। उधर, कार्यवाहक एसओ प्रवीण बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अध्यापक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से दबाव बनाने का आरोप

छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि अध्यापक अशोक कुमार पिछले कई दिन से बाल काटने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर धमकी दे रहा था। आरोप है कि अध्यापक स्कूल में और भी गलत काम करता है जिसकी कई बार शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई संज्ञान लिया गया। अभिभावकों और छात्रों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कैंची और बाल किए बरामद

अभिभावकों और छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। साथ ही जिस कक्ष में छात्रों के बाल काटे गए थे उसकी बारीकी से जांच की। इस बीच पुलिस ने एक टूटी हुई कैंची और कटे हुए बाल बरामद किए। कार्यवाहक एसओ प्रवीण बिष्ट ने बताया कि बाल और कैंची को कब्जे में ले लिया गया है।

छात्रों के अभिभावकों की ओर से स्कूल में घुसकर अध्यापक अशोक कुमार और स्टाफ के साथ मारपीट की गई है। पुलिस को तहरीर दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
-नाजिर हुसैन, प्रधानाध्यापक

मैंने तीन चार दिन पहले छात्रों को बाल कटवाने की बात कही थी लेकिन छात्र नहीं माने। इसलिए मैंने खुद ही कैंची से बाल काट दिए थे।
-अशोक कुमार, आरोपी अध्यापक 

मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
-वैभव गुप्ता, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed