फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Soldier Told police Sir Save me my wife beats me a lot Uttarakhand News in Hindi

Roorkee: पुलिस के पास पहुंचा सैन्यकर्मी...बोला-साहब! मुझे बचा लो, मेरी पत्नी मुझे बहुत पीटती है

Thu, 18 Jul 2024 11:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2024 11:43 AM IST
सार

Roorkee News: कोतवाली पहुंचे एक सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह सेना में तैनात है, लेकिन उसकी पत्नी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रही है।

विज्ञापन
Roorkee News Soldier Told police Sir Save me my wife beats me a lot Uttarakhand News in Hindi
पति पत्नी की लड़ाई - फोटो : freepik.com

विस्तार

साहब, मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है। मुझे उससे बचा लो। सुबह-सुबह किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हुई तो उसने पीट दिया। यह कहना है सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी एक सैन्यकर्मी कर्मी का। सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी से बचाव करने और कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार को एक चौंका देने वाला सिविल लाइंस कोतवाली परिसर पहुंचा। कोतवाली पहुंचे एक सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह सेना में तैनात है और देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात है। वह घर पर सुरक्षित नहीं है। कहा कि उसकी पत्नी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रही है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगती है। उसकी बातों का अगर जवाब देता हूं तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती है।
विज्ञापन


Uttarakhand: अनुसूचित जाति के ग्रामीण पर ढोल नहीं बजाने को लेकर पंचायत ने लगाया जुर्माना, 28 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी पत्नी ने उसे पीट दिया। जब उसका विरोध किया तो घर से निकल जाने की बात कह दी। यह मामला जैसे ही कोतवाली पहुंचा तो कोतवाली परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। इसके बाद मौके पर दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया।

इस दौरान कोतवाली में भी दोनों के बीच हंगामा हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है, यह मामले घर तक ही सीमित रहें तो ही बेहतर रहता है। हालांकि मामला अब कोतवाली पहुंचा है तो पति-पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed