फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News Panchayat fined a Scheduled Caste villager for not playing drums in Mela 28 booked

Uttarakhand: अनुसूचित जाति के ग्रामीण पर ढोल नहीं बजाने को लेकर पंचायत ने लगाया जुर्माना, 28 पर मुकदमा

Thu, 18 Jul 2024 03:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2024 03:00 AM IST
सार

बीती मई में गांव में बैसाखी मेला था। जिसमें अनूसूचित जाति के ढोल वादक पुष्कर लाल को ढोल बजाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब के कारण वह ढोल नहीं बजा पाए। आरोप है कि इससे नाराज गांव के सवर्णों ने पंचायत बुलाकर पुष्कर लाल पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Panchayat fined a Scheduled Caste villager for not playing drums in Mela 28 booked
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक धार्मिक आयोजन में ढोल न बजाने पर जुर्माना लगाने से अनुसूचित और सवर्ण जाति के ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया है। अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने सवर्णों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा है कि बहिष्कार करने और हक-हकूकों से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला विकासखंड जोशीमठ के सुभाई-चांचड़ी गांव का है। अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने जोशीमठ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती मई में गांव में बैसाखी मेला था। जिसमें उनकी जाति के ढोल वादक पुष्कर लाल को ढोल बजाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब के कारण वह ढोल नहीं बजा पाए। आरोप है कि इससे नाराज गांव के सवर्णों ने पंचायत बुलाकर पुष्कर लाल पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


बताया कि पुष्कर ने तीन मई को जुर्माने की रकम भी जमा कर दी, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाकर अनुसूचित जाति के परिवारों का बहिष्कार करने और जल, जंगल, जमीन से वंचित रखने का निर्णय लिया है, उन्हें गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी न भरने देने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई किशोरी के परिजनों के घर पहुंचे नगीना सांसद, पुलिस बल रहा तैनात

जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि गांव के 28 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, सवर्ण जाति के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में होने वाले मेले में विवाद को रोकने के लिए पंचायत हर साल निर्णय लेती है कि कोई भी ग्रामीण विवाद करेगा या शराब पीकर आएगा, तो उसपर दंड लगाया जाएगा। यह व्यवस्था सालों से चली आ रही है। इसी व्यवस्था के तहत ढोलवादक पर जुर्माना लगाया गया था। वहीं, लोगों का बहिष्कार या हक-हकूकों से वंचित करने का आरोप गलत है।

पुलिस और प्रशासन पहुंचे गांव, जांच शुरू
बुधवार को जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ट और कोतवाल राकेश चंद्र भट्ट ने गांव में जाकर पीड़ित पक्ष से बात की। उनके बयान लिए गए। साथ ही उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए बुधवार को गांव में गए थे, प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed