{"_id":"63402ec5a156fa1e2527b157","slug":"roorkee-news-sadhvi-firing-by-revolver-and-waving-a-sword-in-the-air-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: रिवॉल्वर से फायरिंग करते और हवा में तलवार लहराते साध्वी का वीडियो वायरल, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: रिवॉल्वर से फायरिंग करते और हवा में तलवार लहराते साध्वी का वीडियो वायरल, शुरू हुई जांच
Fri, 07 Oct 2022 07:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:25 PM IST
सार
बृहस्पतिवार देर शाम मंगलौर स्थित एक आश्रम की साध्वी का सोशल मीडिया पर रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए और तलवार को हवा में लहराने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
हवाई में फायर करती साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक साध्वी का फायरिंग करते और हवा में तलवार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू की गई। उधर, वायरल वीडियो के बाद साध्वी ने सफाई देते हुए कहा कि किसी ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर वायरल की है।
विज्ञापन
Sabir Pak Urs 2022: पाकिस्तान से 150 जायरीन का जत्था पहुंचा रुड़की, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया कलियर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम मंगलौर स्थित एक आश्रम की साध्वी का सोशल मीडिया पर रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए और तलवार को हवा में लहराने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो में साध्वी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर करते नजर आ रही है। पुलिस ने उक्त मामले में संज्ञान लेकर वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को साध्वी ने आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गलत तरीके से उनका वीडियो बनाया है। माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाला गया है। यह वीडियो दशहरे पर शस्त्रों की पूजा के दौरान का है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।