फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Recovery notice of 1.5 crore issued to three family members including former mayor

Roorkee: पूर्व मेयर गौरव गोयल की बढ़ी मुश्किलें, करीब डेढ़ करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 30 Aug 2023 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी हरिद्वार एलआर चौहान की ओर से विगत दस अगस्त को वसूली नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Roorkee News Recovery notice of 1.5 crore issued to three family members including former mayor
रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल समेत उनके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ हाईवे बाईपास में अधिग्रहित भूमि का अधिक मुआवजा लेने के आरोप में करीब डेढ़ करोड़ की रिकवरी के नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि नोटिस में इसकी जानकारी नहीं है कि यह किसकी गलती से हुआ है। पूर्व मेयर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी हरिद्वार एलआर चौहान की ओर से विगत दस अगस्त को वसूली नोटिस जारी किए गए हैं। पूर्व मेयर गौरव गोयल को जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि ग्रीन फील्ड भारतमाला परियोजना से प्रभावित गांव सालियर साल्हापुर मुस्तहकम की भूमि खसरा संख्या 561 की अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर 82 लाख 87 हजार 130 रुपये जारी किया गया है। जबकि उन्हें 36 लाख 81 हजार 507 रुपये का भुगतान किया जाना था।
विज्ञापन


Uttarakhand: विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पूर्व मेयर को 46 लाख 5 हजार 623 रुपये का अधिक भुगतान हुआ है। नोटिस में उक्त धनराशि कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। धनराशि जमा नहीं कराने पर धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति नियमानुसार किए जाने की चेतावनी दी गई है।

वहीं दूसरा नोटिस उनकी पत्नी शालनी गोयल के नाम से जारी किया गया है। इसमें 46 लाख 71 हजार 463 रुपये की रिकवरी जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पूर्व मेयर के परिवार की प्रभा गोयल को जारी नोटिस में 46 लाख पांच हजार 623 रुपये जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

50 से अधिक को जारी हुए हैं नोटिस, करोड़ों का है मामला

सूत्रों के मुताबिक हाईवे बाईपास निर्माण में एक खसरा संख्या में शामिल 50 से अधिक भूमि स्वामियों को अधिक मुआवजा दिया गया है। इन्हें करोड़ों की रकम ज्यादा मिली है। पूर्व जिलाधिकारी की ओर से इस मामले की जांच कराई गई है। जांच में मामला सामने आने के बाद अब नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे विभाग में हड़कंप मचा है।

इस तरह बुना जाता है घोटाले का खेल

जानकारों के मुताबिक बड़े बिल्डरों को यह जानकारी होती है कि एनएच की ओर से किन जमीनों से होकर हाईवे बनाया जाना है। ऐसे में ये बिल्डर उनके खसरा नंबर की जानकारी रसूखदार लोगों को देते हैं। साथ ही इसमें अधिकारियों को भी शामिल कर लिया जाता है। फिर हाईवे की अधिसूचना जारी होने से पहले रसूखदार लोग जमीनें खरीद लेते हैं। यही नहीं इस तरह की जमीनों का मुआवजा सबसे बाद में लिया जाता है और मुआवजे की दर भी नियमों का इस्तेमाल कर बढ़वा ली जाती हैं। इसके बाद मुआवजा हासिल कर मोटी कमाई की जाती है।

..तो ऊधमसिंह नगर की तरह बाहर आएगा घोटाले का जिन्न

भूमि अध्यापित अधिकारी की ओर से नोटिस जारी होने से यह तो साफ हो गया है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। ज्यादा भुगतान करने के मामले में और कौन लोग शामिल हैं, अभी यह साफ होना बाकी है। सूत्रों की माने तो इसकी गहराई से जांच होती है तो ऊधमसिंहनगर के एनएच घोटाले की तरह ही यहां भी कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed