{"_id":"64ef4df0aac2f584c0088e6a","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2023-to-be-held-in-dehradun-from-5-september-notification-issued-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट
Wed, 30 Aug 2023 07:42 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:42 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा सत्र
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा सचिवालय ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। विधायकों की ओर से अब तक 614 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 5 से 8 सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
पहले दिन सरकार विभिन्न विभागों के अनुदान मांगों पर अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा, अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा। 6 सितंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा और विधायी कार्य होंगे। 7 सितंबर को जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 8 सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Dehradun: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत तक पहुंची विजिलेंस जांच की आंच, टीम ने बेटे के कॉलेज में मारा छापा
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। मानसून सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से अब तक 614 से अधिक प्रश्न मिले हैं। इनका जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
इसके अलावा, सरकार की ओर से सदन पटल पर कई विधेयक व वार्षिक रिपोर्ट को रखा जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। सबसे सदन की गरिमा व मर्यादा का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से संचालित करने का आग्रह किया जाएगा।