फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Protest against creamy layer classification in reservation procession taken out

Roorkee: आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

Roorkee News: नगर निगम चौक पर एससी एसटी के संयुक्त मोर्चा के संयोजक सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर पदम सिंह के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Roorkee News Protest against creamy layer classification in reservation procession taken out
आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। नगर निगम चौक पर एससी एसटी संयुक्त मोर्चा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। भीम आर्मी व आजाद समाज की ओर से मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


बाद में दोनों ही अलग-अलग रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के विरोध में ज्ञापन भेजा गया। इस मौके  पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर निगम चौक पर एससी एसटी के संयुक्त मोर्चा के संयोजक सेवा निवृत्त ब्रिगेडियर पदम सिंह के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण लागू किए जाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सरकार पर आरोप लगाया गया कि सरकार ऐसा करके एससी एसटी समाज को कमजोर करने की साजिश कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन के लोगों ने बाजार को बंद करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगत विधायकों को दी श्रद्धांजलि, आएंगे तीन विधेयक

इस मौके पर रविदास सेना के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, पार्षद धीरज पाल, पार्षद चारु चंद्र, पूर्व सभासद चंद्रशेखर जाटव,  रविदास महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट भारत कुमार, जाटों बस्ती से अजीत मधुकर जाटव, मास्टर रामस्वरूप, सोमपाल नियाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।

यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद यह लोग एक रैली के रूप में पुराने कचहरी स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। रैली में भारी भीड़ रही, इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के जाने पर विरोध जताया गया। इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed