फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Prostitution going on in guest house 19 arrested including eight women

Roorkee: गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2024 09:33 PM IST
सार

Roorkee News: गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाया जाता था और फिर देह व्यापार करवाया जाता था।

विज्ञापन
Roorkee News Prostitution going on in guest house 19 arrested including eight women
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में मानव तस्कर विरोधी सेल और कलियर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 लोगों को देह व्यापार करने और कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही एक किशोरी को भी गेस्ट हाउस से मुक्त कराया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सहित पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान वहां गेस्ट हाउस संचालक मैनेजर आठ महिलाओं सहित 11 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। एक किशोरी को भी मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


Haridwar: विजिलेंस की कार्रवाई, खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाएं मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा एक महिला के साथ मिलकर लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाया जाता था और फिर देह व्यापार करवाया जाता था। आरोपी मुस्तफा के खिलाफ पहले भी देह व्यापार के कई मुकदमे दर्ज हैं।

गेस्ट हाउस संचालक मुस्तफा निवासी महमूदपुर कलियर, मैनेजर आदिल निवासी पहाड़गंज दिल्ली और एक महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके अलावा दानिश निवासी बहेरा थाना भोपा मुजफ्फरनगर, शौकत निवासी सदर बाजार सहारनपुर, सलीम निवासी जयंतीपुर मझोला मुरादाबाद, वसीम निवासी भुजाहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर, सोनी निवासी भांडेरी कांठ शाहजहांपुर, असलम निवासी बीबीपुर छज्जल मुरादाबाद, अलीजान निवासी अकबरपुर झोझा थाना झबरेड़ा, पुष्पेंद्र निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर, अजय उर्फ काला निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गेस्ट हाउस के रजिस्टर को कब्जे में लेकर उसे सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस टीम में एसएसआई आमिर खान एसआई ज्योति नेगी राखी रावत, जमशेद अली, भीम दत्त, जितेंद्र सिंह, मुकेश, सरिता राणा, अल्का नीरज राणा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed