फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News love couple tied their hands and jumped into Gangnahar after parents not agree for marriage

रुड़की: शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, कमजोर न पड़ जाएं इसलिए बांध लिए हाथ

Wed, 27 Sep 2023 05:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 05:00 PM IST
सार

Roorkee News: चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Roorkee News love couple tied their hands and jumped into Gangnahar after parents not agree for marriage
प्रेमी युगल को बचाती जल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने सूचना पास में ही स्थित जल पुलिस चौकी को दी। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

छलांग लगाने से पहले आराम से बैठकर कर रहे थे बातें

मंगलवाार की दोपहर एक युवक और युवती सोलानी पार्क के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, यहां पर दोनों काफी देर तक बैठकर आपस में बाचतीत करते रहे। इस बीच दोनों ने एक साथ अपने-अपने दाएं हाथ सेलाटेप से बांध लिए और गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

युवती हायर सेंटर रेफर

युवती की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती रुड़की और युवक कासगंज लखनऊ का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed