{"_id":"65129c6f2c699a0ae60e4f8a","slug":"rishikesh-karnprayag-rail-project-train-will-reach-beasi-railway-station-by-december-2026-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार
Tue, 26 Sep 2023 02:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:31 PM IST
सार
देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम काम जोरों पर है। दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी। रेल विकास निगम ने 127 किलोमीटर सुरंग बनाकर तैयार कर ली है। 60 फीसदी सुरंग तैयार हो चुकी है। यह जानकारी रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
धरती पर जन्नत: उत्तराखंड के इस ट्रैक पर बरसती है कुदरत की नेमत, तस्वीरें देख नहीं रोक पाएंगे कदम
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खनन सामग्री ना मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। सुरंग निर्माण के दौरान मिल रहे 20 फीसदी पत्थर को पीसकर उससे कम चलाया जा रहा है। जरूरी सामग्री मिलने पर काम और तेजी से किया जाएगा।
Trending Videos
दरारों की जांच को बनेगी समिति
उन्होंने बताया कि घरों में आ रही दरार की जांच करने के लिए रेलवे बोर्ड ने समिति बनाने की सहमति जताई है। यह समिति अलग-अलग जिलों में बनेगी। समिति में पीडब्लूडी के इंजीनियर, भूगर्भ वैज्ञानिक, रेल विकास निगम के इंजीनियर, संबंधित तहसील के एसडीएम शामिल होंगे।