{"_id":"5ff58643e08a2c051c3d8b8d","slug":"roorkee-news-led-tv-in-roorkee-jail-barracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अब बंदी जेल में देश और दुनिया का जानेंगे सीधा हाल, लगाई जाएगी एलईडी टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अब बंदी जेल में देश और दुनिया का जानेंगे सीधा हाल, लगाई जाएगी एलईडी टीवी
Wed, 06 Jan 2021 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल के बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आईजी जेल एपी अंशुमान की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जेल में बंद बंदी अब देश-दुनिया का सीधे हाल जान सकेंगे।
तनाव दूर करने के लिए मनोरंजन के साथ बंदियों का रुझान आध्यात्म की ओर किया जाएगा, ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद वह जरायम की दुनिया में वापस न जाकर ईमानदारी से अपना जीवन यापन करें। इसके लिए अब जेल की बैरकों में एलईडी टीवी लगाया जाएगा। इससे सजा याफ्ता बंदियों का समय भी आसानी से जेल में कट सकेगा।
अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही सूबे की जेलों के सभी बैरकों में बंदी एलईडी टीवी पर मनोरंजन लेते नजर आएंगे। आईजी जेल एपी अंशुमान की ओर से यह पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के तहत जेल में बंदियों के लिए एलईडी टीवी लगाया जाएगा। बंदी केंद्र सरकार की ओर से संचालित न्यूज चैनल बैरकों में लगे टीवी पर देख सकेंगे। जेल प्रशासन की ओर से डीटूएच लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
दूरदर्शन के अलावा कुछ मनोरंजन चैनल, आध्यात्म के चैनल भी चलेंगे। इसमें जेल में बंदी आध्यात्मिक प्रवचन भी सुनेंगे। जेल में बंदियों को सीधे देश दुनिया के बारे में तुरंत जानकारी मिलेगी। ऐसे में मनोरंजन के साथ ही बंदियों का ज्ञान भी बढ़ेगा। शासन की ओर से जल्द ही ही प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
तय समय के अनुसार चलेंगे टीवी
जेलों की बैरक में लगने वाले टीवी जेल प्रशासन की ओर से तय समय के अनुसार ही चलेंगे। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन सुबह छह से दस और रात को छह से दस बजे तक बंदियों के लिए टीवी चलाएगा। सुबह के समय बंदियों को अध्यात्मिक और योग सिखाने वाले चैनल और शाम के समय मनोरंजन और ज्ञानवर्धक चैनल दिखाए जाएंगे।
आईजी जेल की पहल से बंदियों भी खुशी
आईजी जेल एपी अंशुमान की ओर से जेलों में बंदियों की सुविधाएं और जेलों को मॉडल बनाने के लिए नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। नई योजनाओं से जेलों में बंद बंदी भी खुश हैं। नई योजनाओं में सूबे की पांच जेलों में बंदी रक्षकों को बॉडी वार्म कैमरे दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जबकि दो दिन पूर्व देहरादून में जेल आईजी की ओर से सभी जेलों के अधीक्षकों की बैठक ली गई थी। जिसमें जेल अधीक्षकों जेलों के बजट की समीक्षा पर चर्चा की गई है।
प्रदेशों की जेलों को मॉडल बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। कुछ जेलों के बैरक में टीवी लगे हैं। जल्द ही सूबे की सभी जेलों के बैरकों में एलईडी टीवी लगाए जाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
- एपी अंशुमान, आईजी जेल