{"_id":"6139d72c71dbe83a35440415","slug":"roorkee-news-firing-in-llb-student-three-youth-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: एलएलबी के छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: एलएलबी के छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
Thu, 09 Sep 2021 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 09 Sep 2021 03:25 PM IST
सार
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज में बुधवार को एलएलबी का छात्र एक छात्रा से बात कर रहा था। अचानक बाहर से तीन युवक कॉलेज में पहुंचे। एक युवक ने तमंचा निकालकर छात्र पर फायर झोंक दिया। गोली छात्र के की जांघ में लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के बीएसएम डिग्री कॉलेज में तीन युवकों ने एक छात्र पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्र जमीन पर गिर गया। गोली चलते देख कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। घटना के बाद युवक भी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर गोली चलाने वालों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज में बुधवार को एलएलबी का छात्र एक छात्रा से बात कर रहा था। अचानक बाहर से तीन युवक कॉलेज में पहुंचे। एक युवक ने तमंचा निकालकर छात्र पर फायर झोंक दिया। गोली छात्र के की जांघ में लगी। गोली चलता देख छात्रों में भगदड़ मच गई। कॉलेज के गार्ड और स्टाफ को आते देख गोली चलाने वाले युवक भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और लहूलुहान हालत में छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी कृष्णानगर गली नंबर-4, रुड़की के जांघ में गोली लगी है। वह भगवानपुर क्षेत्र के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है।
विज्ञापन
वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। विवाद के पीछे कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। छात्र के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। गोली चलाने वाले युवकों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पहचान कराई जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
युवकों ने दिखाया दुस्साहस
छात्र को दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में गोली मारने वाले युवकों ने दुस्साहस दिखाकर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि युवक छात्र को गोली मारकर आसानी से फरार हो गए। कोई उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पाया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कॉलेज के बाहर बाइक से पहुंचे थे। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तलाश कर रही है।