{"_id":"67eec26aa6de04272c04e03a","slug":"roorkee-news-drummers-who-went-to-wish-people-on-eid-were-attacked-many-people-injured-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: ईद की बधाई लेने गए ढोलकियों पर हमला, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, दोनों पक्षों के कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: ईद की बधाई लेने गए ढोलकियों पर हमला, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
Thu, 03 Apr 2025 10:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:49 PM IST
सार
मजान में ढोलकिया सुबह के समय ढोल बजाकर लोगों को रोजा रखने के लिए जगाने का काम करते हैं। जिसके एवज में ढोलकिए ईद के समय घर-घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और पैसे लेते हैं।
विज्ञापन
ढोलकिए पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद के बाद घर-घर जाकर ढोलक बजाकर बधाई लेने वालों पर एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और धारदार हथियार चले। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रमजान में ढोलकिया सुबह के समय ढोल बजाकर लोगों को रोजा रखने के लिए जगाने का काम करते हैं। जिसके एवज में ढोलकिए ईद के समय घर-घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और पैसे लेते हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर चुंगी के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम कुछ ढोलकिया एक घर के बाहर ईद की बधाई लेने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर ढोलकिया और परिवार के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
Waqf Amendment Bill: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स बोले- मुसलमानों को मिलेगा हक, आएंगे अच्छे दिन
विज्ञापन
देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के अकरम, असलम, अरशद, नवाजिश, नासीर और सलमा, अमजद, आसिफ, इस्लाम और जुनैद व अन्य कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तैयारी तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
