फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News CSC centre and car dealer office outside RTO raided documents seized

Roorkee: आरटीओ के बाहर सीएससी सेंटर और कार डीलर ऑफिस में छापा, कब्जे लिए गए कागजात, सामान सील

Wed, 06 May 2026 07:28 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 06 May 2026 07:28 PM IST
सार

एआरटीओ कार्यालय के बाहर चल रहे कुछ संदिग्ध सीएससी और अवैध एजेंटों के खिलाफ टीम ने सघन छापेमारी की।

विज्ञापन
Roorkee News CSC centre and car dealer office outside RTO raided documents seized
सीएससी में छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय के आसपास संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई। अभियान परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देशों पर चलाया गया, जिसमें अनधिकृत रूप से परिवहन संबंधी कार्य करने वालों को निशाना बनाया गया। एक कॉमन सर्विस सेंटर पर लोगों के वाहनों और निजी जानकारियों से जुड़े कागजात मिले। जिन्हें कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। इस दौरान एक सेकेंड हैंड कार डीलर का ऑफिस भी खंगाला। सत्यापन, निर्धारित शुल्क जमा न होने पर ऑफिस को तत्काल प्रभाव से बंद कराया। कार्रवाई और चेकिंग में एआरटीओ कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही।

विज्ञापन


बुधवार में एआरटीओ कार्यालय के बाहर चल रहे कुछ संदिग्ध सीएससी और अवैध एजेंटों के खिलाफ टीम ने सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक सेंटर पर छापा मारकर वहां से लैपटॉप, प्रिंटर, दस्तावेज और अन्य उपकरणों को जब्त कर सील कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर मौके से भागने की कोशिश की। करीब 30 से 40 मिनट तक चले इस अभियान के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


Roorkee Crime: किसान नेता के बेटे पर फायरिंग करने का मामला, 11 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय के पास संचालित एक सेकेंड हैंड कार डीलर के ऑफिस को भी जांचा गया। आवश्यक सत्यापन और निर्धारित शुल्क जमा न होने पर उक्त ऑफिस को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र चंद्र बहादुर ने बताया कि विभाग आमजन को पारदर्शी और सरल सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अनधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो स्टेट और सीएससी की आड़ में जारी है दलाली का खेल
आरटीओ कार्यालय के बाहर फोटो स्टेट और सीएससी सेंटर दलाली का अड्डा बनने जा रहे हैं। करीब एक साल पूर्व भी कार्रवाई हुई थी, तब भी फोटो स्टेट और सीएससी सेंटर के ऑफिस से कई लोगों के पहचान पत्र, वाहन संबंधित कागजात और शैक्षिक दस्तावेज बरामद किए गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया था कि यहां पर संदिग्ध कार्य हो रहे थे। जबकि ट्रेड प्रमाण पत्र को लेकर दोपहिया, चौपहिया और ई-रिक्शा के शोरूमों पर भी समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। एक सिपाही के रिश्वतखोरी में पकड़ने जाने पर तो विभाग की प्रदेशभर में किरकिरी हुई है। सूत्रों की माने तो बाहर दलाली करने वाले लोग एआरटीओ ऑफिस में सेटिंग होने की बात कहकर हजारों रुपये रिश्वत के लेते हैं। यही नहीं कई लोगों की शिकायत यह भी है कि इन दलालों को सुविधा शुल्क देने के बाद लाइसेंस प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed