फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News: bride father investigating criminal record of groom

रुड़की: लाडो के दूल्हे की आपराधिक कुंडली खंगाल रहे बाबुल, कोतवाली और थानों से जुटाई जा रही जानकारी

Mon, 13 Dec 2021 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Dec 2021 02:51 PM IST
सार

बेटी की शादी से पहले पिता होने वाले दामाद की शैक्षिक योग्यता, नौकरी और उसके परिवार की पूरी जानकारी जुटाता है, लेकिन अब उनकी आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Roorkee News: bride father investigating criminal record of groom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शादी के बाद लाडो के भविष्य पर दामाद के आपराधिक चरित्र का असर न पड़े, इसके लिए बाबुल विशेष ध्यान रख रहे हैं। जी हां! जिस युवक से बेटी का रिश्ता हुआ है, पिता कोतवाली और थानों में उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रहे हैं। पुलिस उनकी मौखिक रूप से सहायता कर इस पहल की सराहना भी कर रही है।

विज्ञापन


अब आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही
पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे अधिक पवित्र होता है। एक पिता बेटी के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए हर प्रयास करता है, लेकिन एक पल ऐसा भी आता है, जब पिता के आंगन से बेटी को शादी कर जाना होता है। बेटी को अच्छा ससुराल और दामाद मिले, इसके लिए भी पिता कोई कसर नहीं छोड़ता है। बेटी की शादी से पहले पिता होने वाले दामाद की शैक्षिक योग्यता, नौकरी और उसके परिवार की पूरी जानकारी जुटाता है, लेकिन अब उनकी आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


पिता कोतवाली और थानों में पहुंचकर होने वाले दामाद के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं कि उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है। ऐसा तो नहीं है कि वह चोरी, लूट या हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है या उसका नाम आ चुका है। इस तरह की कई जानकारी जुटाकर ही बेटी की शादी करने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इस नई पहल की पुलिस भी सराहना कर रही है और मानवीय आधार पर उन्हें जानकारी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीय आधार पर मौखिक और गोपनीय रूप से जानकारी दे देनी चाहिए

केस नंबर एक 
एक गांव निवासी सुधीर कुमार (काल्पनिक नाम) सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। बताया कि उन्होंने रुड़की के एक गांव निवासी युवक से बेटी की शादी तय की है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस तो नहीं है, इसकी जानकारी चाहिए। पुलिस ने रजिस्टर देखकर बताया कि कोई केस नहीं है। इस पर पिता खुशी-खुशी लौट गया। 

केस नंबर दो 
सहारनपुर जिले के किसान नेपाल सिंह (काल्पनिक नाम) ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता रुड़की के एक गांव निवासी युवक से हुआ है। फरवरी में शादी है। कुछ रिश्तेदारों ने बताया है कि होने वाले दामाद के खिलाफ केस दर्ज है। अगर ऐसा कुछ है तो बता दीजिए। पुलिस ने रजिस्टर देखा तो पता चला कि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।

यह एक अच्छी पहल है। एक पिता अपनी बेटी की खुशी के लिए अगर ऐसा कर रहा है तो पुलिस को भी मानवीय आधार पर मौखिक और गोपनीय रूप से जानकारी दे देनी चाहिए।
-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed