फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roorkee news : Bhimrao Ambedkar statue broken by anti-social elements

पिरान कलियर : विवादित भूमि पर स्थापित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा असमाजिक तत्वों ने की खंडित, हंगामा

Sat, 17 Apr 2021 07:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Apr 2021 07:28 PM IST
सार

प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
roorkee news : Bhimrao Ambedkar statue broken by anti-social elements
प्रतिमा को शुक्रवार की रात असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेहवड़ कलां गांव में असामाजिक तत्वों ने गांव में ही लगी डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी। इससे गुस्साए अनुसूचित जाति के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास, लेकिन गुस्साई भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ी रही। इस बीच पुलिस ने नई मूर्ति लगवाई, जिसके बाद भीड़ शांत हुई। वहीं, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर है।

विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव में शुक्रवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति खंडित कर दी। शनिवार सुबह मूर्ति खंडित होने की सूचना गांव में फैली तो बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बड़ी संख्या में कलियर, सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली का पुलिस बल मौके पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


साथ ही नई मूर्ति स्थापित करने की बात कही, लेकिन लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसपर पुलिस ने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी की ओर से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही अनिल राणा, ऋषभ राणा, अंकित शर्मा, और बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसी जगह पर खंडित मूर्ति हटाकर तुरंत नई मूर्ति मंगवाकर लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई भीड़ शांत हुई। वहीं, लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एएसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ बहादुर सिंह चौहान, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसओ जगमोहन रमोला, एसआई यसवंत खत्री समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विधायकों ने मूर्ति खंडित किए जाने पर जताई नाराजगी

मेहवड़ कलां में मूर्ति खंडित होने की सूचना पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के मुन्नी लाल सिंदे मौके पर पहुंचे। विधायकों ने मूर्ति खंडित किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि इससे पहले भिस्तीपुर में भी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गई थी, लेकिन पुलिस ने आज तक फिरकापरस्त लोगों को नहीं पकड़ा।

इसके चलते सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ताकतों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि भिस्तीपुर की घटना के आरोपी पकड़े जाते तो संभव है कि अब मेहवड़ कलां में इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न दिया जाता। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस तरह की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि फिर से मूर्ति खंडित करने जैसी घटनाएं दोहराई जाती है तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ विधानसभा में धरने पर बैठेंगे। 

नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने भी माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसओ कलियर को मूर्ति के आसपास अच्छी क्वालिटी के नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले में गंभीरता से जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 


तनाव को देख पुलिस व पीएसी तैनात

मेहवड़ कलां गांव में मूर्ति खंडित किए जाने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव का माहौल खराब न हो और कोई बड़ी घटना न हो इसे देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एसपी देहात ने बताया कि गांव में पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। मूर्ति के पास ही 24 घंटे पीएसी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed