फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Bhim Army state president controversial post on Facebook Kshatriya community people Ruckus

Roorkee: विवादित पोस्ट पर क्षत्रिय समाज का फूटा गुस्सा, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

रुड़की में समाज के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर डालीद। वहीं, सिडकुल थाने में भी महिला अधिवक्ता तोषी रानी की तरफ से तहरीर दी गई।

विज्ञापन
Roorkee News Bhim Army state president controversial post on Facebook Kshatriya community people Ruckus
क्षत्रिय समाज के लोगों ने घेरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाने के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के क्षत्रिय समाज को लेकर एक विवादित बयान देने के मामले में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला अधिवक्ता की तरफ से पुलिस ने संबंधित धाराओं में ये मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


Kotdwar: अब इस नए नाम से जाना जाएगा लैंसडौन, कैंट बोर्ड में प्रस्ताव पारित, रक्षा मंत्रालय को भेजा
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे। आरोप है कि ज्ञापन देने के बाद उन्होंने बयानबाजी की। जिसमें क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस बयान की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। जिससे विवाद बढ़ गया। क्षत्रिय समाज के लोग बयान को लेकर भड़क उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में समाज के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर डालीद। वहीं, सिडकुल थाने में भी महिला अधिवक्ता तोषी रानी की तरफ से तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि महक सिंह ने अपने 50 साथियों के साथ कलेक्ट्रेट में आकर क्षत्रिय समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

विवादित बयान देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि महक सिंह निवासी ग्राम खड़क थाना झबरेड़ा हाल पता देवलोक कॉलोनी रुड़की के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed