फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Municipal Commissioner cut 5000 rupees challan for doing toilet in open Area

रुड़की: स्वच्छ सर्वेक्षण के निरीक्षण पर निकलीं नगर आयुक्त, खुले में शौच करने पर काटा 5000 का चालान

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
सार

  • नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति पर की कार्रवाई
  • शुक्रवार से नगर निगम ने शुरू किया है स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य 

विज्ञापन
Roorkee Municipal Commissioner cut 5000 rupees challan for doing toilet in open Area
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की नगर निगम ने शुक्रवार से स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया। इसी कड़ी में नगर आयुक्त शहर के निरीक्षण पर निकलीं तो उन्हें एक व्यक्ति खुले में टॉयलेट करता दिखाई दिया। इस पर नगर आयुक्त ने उसका पांच हजार का चालान कर दिया।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में नंबर एक का ताज रुड़की नगर निगम किसी हालत में गंवाना नहीं चाहता है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तमाम प्रयास करने में जुटे हैं। कर्मचारियों की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जा रहा है। अधिकारी भी लगातार स्वच्छता कार्य पर जोर दे रहे हैं। शुक्रवार को निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

इसके तहत नगर आयुक्त नूपुर वर्मा शुक्रवार को शहर के निरीक्षण पर निकलीं। वह नेहरू स्टेडियम पहुंचीं तो एक व्यक्ति खुले में टॉयलेट करता दिखा। इस पर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को भेजकर उसे बुलाया। नगर आयुक्त ने खुले में टॉयलेट करने पर उसकी जमकर क्लास ली।

साथ ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। यही नहीं उन्होंने व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया। नगर आयुक्त की कार्रवाई से आसपास के लोग हैरान रह गए। नगर आयुक्त ने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में निगम को सहयोग देने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed