फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Miscreants Attack on youth and Firing, abscond after see crowd

रुड़की: युवक पर सरियों से हमले के बाद की हवाई फायरिंग, भीड़ को देख बाइक छोड़कर फरार हुए युवक

Thu, 10 Sep 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 11:41 PM IST
सार

  • भीड़ को आता देखकर युवक एक बाइक छोड़कर हो गए फरार
  • सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद, फुटेज से युवकों की तलाश शुरु

विज्ञापन
Roorkee: Miscreants Attack on youth and Firing, abscond after see crowd
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में गागलहेड़ी तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े युवक पर तीन बाइकों से आए पांच युवकों ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया। यही नहीं, युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। खुद को घिरता देख युवक एक बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मारपीट की घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भगवानपुर कस्बे में गागलहेड़ी तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच तीन बाइकों पर सवार होकर पांच युवक उसके पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक, युवकों के हाथ में लोहे के सरिये थे। युवकों ने अकेले युवक पर सरियों से हमला बोल दिया और बुरी तरह पीटने लगे। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो युवकों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए युवकों पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। खुद को घिरता देख युवक मौके पर ही बुलेट छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस बीच जिस युवक से मारपीट हुई थी, वह भी गायब हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हमलावर युवक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसआई संजीव ममगाईं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ युवक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि युवकों ने हवाई फायरिंग की है, जिसे देखते युवकों की तलाश की जा रही है।

एक हमलावर भी हुआ घायल

मौके पर पहुंची पुलिस को दुकानदारों ने बताया कि मारपीट में एक हमलावर भी घायल हो गया था। साथी उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में घायल की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस बुलेट और फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस
हमलावर जिस युवक से मारपीट कर रहे थे, पुलिस अब उस युवक की भी गहनता से तलाश कर रही है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि युवक कहां का रहने वाला हैै और कौन है। युवक के पता चलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि विवाद की जड़ क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed