रुड़कीः कार में प्रेमी युगल को रंगरलियां मनाते ग्रामीणों ने पकड़ा, कमरे में बंधक बनाकर की पिटाई
- ग्रामीणों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर जमकर की पिटाई
- कमरे से बाहर निकालने पर युवक मौके पर ही कार छोड़ भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार में रंगरलियां मना रहे एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। युवती को परिजन अपने साथ ले गए तो ग्रामीणों ने युवक को एक कमरे में बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। युवक को कमरे से बाहर निकाला तो वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने खेत के रास्ते पर एक संदिग्ध कार खड़ी देखी। संदिग्ध कार की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा तो एक युवक और गांव की एक युवती रंगरलियां मना रहे थे।
मामले में कोई तहरीर नहीं आई
यह देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और दोनों को कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों न युवक को एक कमरे में बंधक बना लिया।
इस बीच भीड़ ने उसे कमरे से बाहर निकाला तो वह हाथ छुड़ाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि युवक कलियर क्षेत्र का रहने वाला है और उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।