फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Land Fraud from two people, including BJP leader

रुड़की: भाजपा नेता समेत दो लोगों से लाखों की धोखाधड़ी, एक ही जमीन का दो लोगों के साथ किया एग्रीमेंट

Sun, 23 Aug 2020 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Aug 2020 07:26 PM IST
सार

  • एक व्यक्ति ने एक ही जमीन का दो लोगों के साथ किया एग्रीमेंट
  • दोनों ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत, पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन
Roorkee:  Land Fraud from two people, including BJP leader
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जमीन बेचने के नाम पर भाजपा नेता समेत दो लोगों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दोनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जमीन के कागज दिखाकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी विकास कुमार और ज्वालापुर निवासी भाजपा नेता जगजीवन राम ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जगजीवन राम ने आरोप लगाया कि कोर कॉलेज से जो बाईपास निकल रहा है, उसके किनारे एक जगह करीब दस बीघा जमीन है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया था कि जमीन उसकी है और बेचना चाहता है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीन देखी और पसंद आने पर 80 लाख रुपये में सौदा हो गया। जमीन का एग्रीमेंट होने पर उन्होंने पूरी रकम दे दी। उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसकी मुलाकात विकास कुमार से हुई। आरोप है कि जमीन का सौदा होने पर उस व्यक्ति ने एग्रीमेंट करने के नाम पर विकास से भी एडवांस में दस लाख रुपये ले लिए। दोनों ने बताया कि वह तीन-चार दिन पहले जमीन देखने गए तो वहां निर्माण चल रहा था। पता चला कि उसने दोनों के साथ ही धोखाधड़ी की है और एक जमीन का दोनों को एग्रीमेंट कर दिया।

भाजपा नेता जगजीवनराम ने बताया कि सबसे पहले एग्रीमेंट उनके नाम है, इसलिए जमीन पर अधिकार भी उनका है। इसे लेकर कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वे जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लडे़ंगे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने के साथ ही दोनों के कागजात की जांच की जाएगी। जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed