फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Interstate vehicle theft gang busted, stealing bikes from UP and Uttarakhand

रुड़की: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, यूपी और उत्तराखंड से बाइक चोरी करते थे आरोपी 

Fri, 18 Sep 2020 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Sep 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Interstate vehicle theft gang busted, stealing bikes from UP and Uttarakhand
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

रुड़की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से चोरी की 12 बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस को बाइकों के फर्जी नंबर तैयार करने वाले आरोपी की तलाश है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी देहात एसके सिंह और सीओ मंगलौर अभय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रुड़की और देहात क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन


बाइक चोरों की तलाश में पुलिस को लगाया गया था। इस बीच बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि झबरेड़ा तिरोह के पास एक बाइक से दो युवक आ रहे हैं। दोनों ही बाइक चोर हैं। इस पर पुलिस ने झबरेड़ा तिरोह पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड व यूपी में बाइक चोरी करते हैं। एसपी देहात ने बताया कि दोनों ने अपना नाम व पता बिट्टू पुत्र मोहर सिंह उर्फ कल्लू निवासी जटौली, थाना देवबंद जिला सहारनपुर और निपुल उर्फ छोटा निवासी ग्राम बहादरपुर जट्ट, मंगलौर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे देवेंद्र शर्मा निवासी गांव जटौल से बाइकों के फर्जी कागजात तैयार कराते थे। इसके बाद ऊंचे दाम पर बाइक बेच देते थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 10 स्पलेंडर और एक अपाचे और एक टीवीएस कंपनी की बाइक बरामद की है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक रुड़की, बहादराबाद, पथरी, मंगलौर, पुरकाजी, ननौता व देवबंद में बेचते थे।

दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान, एसआई तसलीम आरिफ, एसआई शहजाद अली समेत सिपाही इलियास अली, सचिन, इसरार, हसलवीर, अरुण कुमार व सचिन कुमार शामिल रहे। 

मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है निपुल
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बाइक चोरी में पकड़ा गया आरोपी निपुल मंगलौर कोतवाली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मंगलौर कोतवाली में 12 केस दर्ज हैं। आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि बिट्टू के खिलाफ भी मंगलौर व रुड़की समेत अन्य जगहों पर केस दर्ज हैं।

नकली चाबी से करते थे बाइक चोरी
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि चोरों ने पूछताछ में बताया कि वे स्पलेंडर बाइक अधिक चोरी करते हैं। नकली चाबी से इसका लॉक आसानी से खुल जाता है। साथ ही यह बाइक आसानी से बिक भी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed