फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee History-sheeter injured after being shot in the leg by police during encounter

Roorkee: मुठभेड़ के दौरान  पैर में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, फरार साथियों की तलाश जारी

Mon, 12 May 2025 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 May 2025 11:02 PM IST
सार

दो गुटों ने एक दूसरे पर फायरिंग की थी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा निवासी करौंदी थाना भगवानपुर के तमंचे से निकली एक गोली नदीम के हाथ और पैर में लगी थी। फायरिंग के बाद दोनों गुट के युवक वहां से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Roorkee History-sheeter injured after being shot in the leg by police during encounter
मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंजिश में युवक पर फायर करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि रहीम निवासी छुटमलपुर और नदीम निवासी पुहाना गुट में दो दिन पूर्व टोल प्लाजा के पास वर्चस्व को लेकर हुए झगड़ा हो गया था। झगड़े के निपटारे को लेकर रविवार शाम सालियर बाईपास पर दोनों गुट में पंचायत की जा रही थी।
विज्ञापन


लेकिन बात बढ़ने पर दोनों गुट ने एक दूसरे पर फायरिंग की थी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा निवासी करौंदी थाना भगवानपुर के तमंचे से निकली एक गोली नदीम के हाथ और पैर में लगी थी। फायरिंग के बाद दोनों गुट के युवक वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: ब्लैकमेलिंग से परेशान नौवीं कक्षा की छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नदीम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नदीम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा बाइक पर सवार होकर भाग रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो रोहित ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया तो रोहित के पैर में गोली लग गई और वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के प्रयास का दर्ज कराया मुकदमा
पंचायत में कहासुनी बढ़ने पर रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में घायल नदीम के पिता की ओर से हिस्ट्रीशीटर समेत 12 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गंगनहर कोतवाली को पुहाना निवासी शमीम ने तहरीर देकर बताया था कि उनका बेटा नदीम क्वालिटी ढाबा मंगलौर रोड पर अपने दोस्त शादाब, सावेज, राशिद आदि के साथ खड़ा था। तभी हिस्ट्रीशीटर रोहित राणा, रहीम समेत 12 युवकों ने देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली नदीम के हाथ और पैर में लगी थी। उप निरीक्षक पंकज कुमार मुकदमे की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed