{"_id":"5f775e058ebc3e9bd40606f8","slug":"roorkee-girl-missing-before-sister-marriage-three-sisters-barat-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: शादी से पहले लापता हुई युवती तो तीन बहनों की भी नहीं आई बरात, हाथों में सजी रह गई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: शादी से पहले लापता हुई युवती तो तीन बहनों की भी नहीं आई बरात, हाथों में सजी रह गई मेहंदी
Fri, 02 Oct 2020 10:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:42 PM IST
सार
- शादी के दिन एक बहन हुई लापता तो नहीं आई तीनों की बरात
- एक रिश्तेदार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाकर दी तहरीर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रुड़की के भगवानपुर में शादी के दो दिन पहले युवती के लापता होने से बाकी की तीन बहनों की भी बरात नहीं आई। उनके हाथों में मेहंदी सजी रही और परिजन परेशान घूमते रहे। उधर, बरात लेकर निकलने को तैयार बैठे चारों दूल्हों के घर भी सारी की सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर देकर सहारनपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के खिलाफ बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। भगवानपुर क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास खानाबदोश परिवार रहते हैं। इनमें से एक परिवार की चार बेटियों की शुक्रवार को शादी थी।
विज्ञापन
सभी तैयारियां भी कर ली गई थीं, लेकिन 30 सितंबर को एक युवती शादी की खरीदारी करने बाजार गई और लौटकर नहीं आई। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि सहारनपुर का एक रिश्तेदार उसे ले गया है।
विज्ञापन
इधर, युवती के लापता होने की सूचना मिली तो शादी की तैयारियों में भी खलल पड़ गया। शुक्रवार को बाकी तीन बहनों की भी बरात नहीं आई। दिनभर युवती के परिजन बेटी की बरामदगी के लिए थाने से लेकर अन्य लोगों से संपर्क करते रहे। वहीं, बरात नहीं आने से परिवार में गम का माहौल है।