फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee gang war: murder case on 25 including seven nominated

Roorkee Gangwar: हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दी दबिश, सात नामजद समेत 25 पर हत्या का केस

Sat, 25 Jun 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 03:23 PM IST
सार

रुड़की में हुए गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रेमराजपुर गांव के पास छह युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक के सिर में धारदार हथियार और गोली लगने के निशान मिले हैं। वहीं ने पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी।

विज्ञापन
Roorkee gang war: murder case on 25 including seven nominated
रुड़की गैंगवार, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में हुए गैंगवार के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की  गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शनिवार को पुलिस ने सात नामजद समेत 25 पर हत्या का केस दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम हुआ। बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और दोस्त अस्पताल में इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को गैंगवार में कुछ युवकों ने एक युवक और उसके साथियों को घेरकर उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसके बाद गोली चला दी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर में धारदार हथियार और गोली लगने के निशान मिले। पैर भी बुरी तरह जख्मी है। 
विज्ञापन


काफी समय से रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के युवकों के दो गुटों में गैंगवार चली आ रही है। दोनों गुट कई बार आपस में भिड़ चुके हैं। करीब चार दिन पूर्व युवकों के एक गुट ने करौंदी निवासी रोहित को घेरकर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दीपक निवासी प्रेमराजपुर, भगवानपुर, विक्की ठाकुर, एके सैनी उर्फ अंकुश सैनी, पीयूष, कुनाल उर्फ बाबू, शालू और प्रशांत के अलावा 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर हुए फरार

नामजद रोहित के हमलावरों में कुनाल उर्फ बाबू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी, रुड़की भी शामिल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद कुनाल अपने दोस्त विक्की निवासी चुड़ियाला के साथ भगवानपुर क्षेत्र के प्रेमराजपुर निवासी अपने दोस्त दीपक सैनी से मिलने गया था। इस बीच रोहित गुट के युवकों ने दोनों को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। युवकों ने दोनों पर गोली भी चला दी। हमले में कुनाल गंभीर रूप से घायल हो गया। विक्की को भी हल्की चोटें आईं हैं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। 

सन्नी ने कुनाल को गंभीर हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर ले जाने की बात कही। इस पर सन्नी उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ मंगलौर पंकज गैराला, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी देहात ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि करीब छह युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। 

एसपी देहात ने बताया कि मृतक के सिर में किसी नुकीले धारदार हथियार और गोली के निशान मिले हैं। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। गैंगवार में युवक की हत्या हुई है। मामले में हत्यारोपियों की धरपकड़ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत होने के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

फाइनेंस का काम करता था कुनाल

पुलिस के अनुसार कुनाल फाइनेंस का काम करता था। रामनगर में उसने फाइनेंस का कार्यालय खोल रखा था। कुनाल मूलरूप से थाना देवबंद क्षेत्र के गांव कैंदकी का रहने वाला है और उसके पिता रुड़की रोडवेज में कर्मचारी हैं। 

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: दिल्ली से काम करेगी कमेटी, ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों के लेगी सुझाव

वर्चस्व को लेकर चली आ रही गैंगवार

पुलिस के अनुसार प्रेमराजपुर निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी और कुनाल दोनों दोस्त हैं। इनके गैंग की दूसरे गुट के युवकों से वर्चस्व को लेकर गैंगवार चली आ रही है। इससे पूर्व भी दोनों गुट कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं। दीपक सैनी भगवानपुर थाने का गैंगस्टर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दीपक सैनी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। वहीं भगवानपुर के करौंदी गांव निवासी रोहित पर भी भगवानपुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed