{"_id":"62b6b6fdd1e411670b231c59","slug":"uniform-civil-code-draft-committee-will-work-from-delhi-suggestions-from-all-religions-communities-will-be-taken-before-making-draft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uniform Civil Code: दिल्ली से काम करेगी कमेटी, ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों के लेगी सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uniform Civil Code: दिल्ली से काम करेगी कमेटी, ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों के लेगी सुझाव
Sat, 25 Jun 2022 12:51 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 PM IST
सार
समान नागरिक संहिता समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। इस समिति का कार्यकाल छह माह होगा। समिति ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों, जनजातियों के प्रमुख व्यक्तियों से सुझाव भी लेगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए जिस समिति का गठन किया गया है, वह मुख्य तौर पर दिल्ली से काम करेगी। इस समिति का पूरा खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुद्दीन ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ड्राफ्ट कमेटी को लेकर जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
जानकारी में यह बात सामने आई कि ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति का कैंप कार्यालय दिल्ली से चलेगा, जिसका खर्च पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। यह भी बात सामने आई कि चार पूर्व न्यायाधीश सहित नौ नामों पर विचार करने के बाद पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का कार्यकाल छह माह होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...ChardhamYatra: अब पर्यटन मंत्री महाराज ने दिया बयान, यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, बताया क्यों है जरूरी
विज्ञापन
पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को इस समिति की अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री समय-समय पर बैठक लेंगे। समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। दिल्ली स्थित कार्यालय में तीन विधि सहायक, छह अन्य कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके सभी खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। यह समिति ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों, जनजातियों के प्रमुख व्यक्तियों से सुझाव भी लेगी।