फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Fraud of Rs. 45 lakhs from businessman's wife by pretending to be profitable

रुड़की: मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी की पत्नी से 45 लाख रुपये की ठगी

Mon, 05 Oct 2020 05:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 05:15 PM IST
सार

  • कंपनी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर इन्वेस्ट करने के नाम पर बनाया शिकार 

विज्ञापन
Roorkee: Fraud of Rs. 45 lakhs from businessman's wife by pretending to be profitable
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

रुड़की में कंपनी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर इन्वेस्ट करने के नाम पर उद्यमी की पत्नी से तीन लोगों ने लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी इनकार कर रहे हैं। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे वाली गली निवासी सुमन चौधरी के पति उद्यमी थे। कुछ साल पूर्व उनकी मौत हो गई थी। इसी बीच सुमन चौधरी की मुलाकात शामली निवासी एक परिचित और दो अन्य लोगों से हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक कंपनी में पॉलिसी चल रही है, जिसमें लोगों को मोटा मुनाफा हो रहा है। अगर वह कंपनी में रकम लगा दें तो भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। तीनों लोगों ने झांसे में लेकर उनसे कई बार में कंपनी में रकम जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों ने अलग-अलग खातों में करीब 45 लाख रुपये डलवाए और कुछ दिनों बाद मोटे मुनाफे के साथ रकम वापसी की बात कही। इस बीच उन्होंने कई बार तीनों से रकम के लिए संपर्क किया, लेकिन वे बहानेबाजी करते रहे।

आरोप है कि अब तीनों रकम लौटाने से इनकार कर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने सोमवार को जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी समेत अन्य के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

युवकों ने किसान के खाते से 40 हजार उड़ाए

रुड़की में एटीएम से रकम निकालने में मदद करने के बहाने युवकों ने किसान का कार्ड बदलकर खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। युवकों की यह हरकत एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित किसान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

कलियर थाना क्षेत्र स्थित गांव ज्वाई खेड़ा निवासी इसरार पेशे से किसान हैं। वह कलियर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम केबिन में पैैसे निकालने गए तो दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए। इसरार एटीएम से रुपये निकालने लगे, लेकिन किसी कारण से रुपये नहीं निकले। इस पर दोनों युवकों ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड ले लिया और पिन कोड भी पूछ लिया। इसी बीच दो और युवक एटीएम केबिन में आ गए।

युवकों ने एटीएम कार्ड मशीन में लगाया और कुछ देर बाद पैसे निकलने की बात कही, लेकिन रुपये नहीं निकले। इस दौरान युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड थमा दिया। पैसे नहीं निकलने पर इसरार चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 40 हजार की रकम निकाले जाने का मैसेज आया।

वह आननफानन में बैंक पहुंचे और शिकायत की। इस बीच एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो युवकों की हरकत नजर आई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर और फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ जगमोहन रमोला ने बताया कि फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed