{"_id":"67daa58af9adec7d2e034db4","slug":"roorkee-fire-broke-out-in-an-auto-spare-parts-manufacturing-company-goods-got-burnt-and-damaged-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मची अफरातफरी, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मची अफरातफरी, सामान जलकर राख
Wed, 19 Mar 2025 04:44 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:44 PM IST
सार
Roorkee News: दोपहर में कंपनी से आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा। इस बीच आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद कंपनी की दूसरी मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
कंपनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की में एक ऑटो मोबाइल स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग को भड़कता देख आसपास की कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों में भी अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से कंपनी में रखा पूरा सामान जलकर खराब हो गया।
विज्ञापन
गंगनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड पर सुनील सिविलिंग ऑटो मोबाइल स्पेयर पार्ट्स की कंपनी है। फिलहाल कंपनी बंद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कंपनी से आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा। इस बीच आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद कंपनी की दूसरी मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को भड़कता देख आसपास स्थित कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई। वहीं, आसपास के लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल विभाग की दो गाड़ी और भगवानपुर से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
Haridwar: बैरागी कैंप में अचानक झोपड़ियों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख, आठ लोगों को सुरक्षित निकाला
Trending Videos
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कंपनी में रखा पूरा सामान जलकर खराब हो चुका था। रुड़की प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुंदर पाल ने बताया कि कंपनी बंद पड़ी है। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना बताया जा रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है। साथ ही कंपनी मालिक को भी सूचना दे दी गई है।
आसपास फैलती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा
जिस बंद कंपनी में आग लगी है वह औद्योगिक क्षेत्र में है जिसके आसपास कई कंपनियां भी संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने समय रहते आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी थी जिसके चलते आग पर समय पर काबू पाया जा सका और आग आसपास नहीं फैली। अगर समय पर सूचना नहीं दी जाती तो आग आसपास फैलकर बड़ा नुकसान कर सकती थी।