{"_id":"5f62334c1b08151dc54a4ad7","slug":"roorkee-dowry-murder-case-lawsuit-filed-against-husband-and-five-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, जहर देकर मारने का आरोप
Wed, 16 Sep 2020 09:17 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह के अनुसार, करनाल, हरियाणा के कर्ण विहार निवासी सचिन कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन मीनाक्षी की शादी खंजरपुर निवासी दीपक के साथ पिछले साल 26 नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और कार की मांग करते हुए बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पति दीपक के साथ ही सास, ससुर पर दहेज के लिए मीनाक्षी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सचिन के अनुसार, उन्होंने दो बार में एक लाख रुपये भी दिए, लेकिन वे नहीं माने। बीते छह सितंबर को ससुराल पक्ष की ओर से मां को फोन कर जानकारी दी गई कि मीनाक्षी ने जहर खा लिया है। बाद में संदिग्ध परिस्थितियों उसकी मौत हो गई।
आरोप लगाया कि ससुरालियों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति दीपक, ससुर सुखबीर सिंह, सास रानी देवी, देवर गौरव और ननद नेहा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।