फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Dispute arose due to objectionable comment in school, father killed neighboring businessman

Roorkee: स्कूल में आपत्तिजनक टिप्पणी से दो परिवारों के बीच उपजा विवाद, पिता ने कर दी पड़ोसी कारोबारी की हत्या

Wed, 30 Jul 2025 10:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Jul 2025 10:39 PM IST
सार

अमित शर्मा की पत्नी के बारे में कक्षा में कुछ बच्चों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं किसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया था जिस पर टिप्पणी की जा रही थी। अमित शर्मा को शक हुआ कि पड़ोसी अजय के बेटे का भी इसमें हाथ है। इसी शक में उसने पड़ोसी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Roorkee Dispute arose due to objectionable comment in school, father killed neighboring businessman
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूल में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो परिवारों के बीच उपजा विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। सुभाषनगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कारोबारी अजय माहेश्वरी (46) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में नाबालिग और उसके माता-पिता समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अजय माहेश्वरी और अमित शर्मा पड़ोसी हैं। अमित शर्मा एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात है जबकि अजय माहेश्वरी कारोबारी थे। दोनों के बेटे एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं। दो दिन पहले अमित शर्मा की पत्नी के बारे में कक्षा में कुछ बच्चों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं किसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया था जिस पर टिप्पणी की जा रही थी।

विज्ञापन

Uttarakhand: सिस्टम से हारा फौजी बाप...पांच घंटे तक पांच अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, डेढ़ साल के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी इस बात पर अमित के बेटे का मजाक उड़ा रहे थे, जिससे वह दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने बेटे से बात की, तो मामले का पता चला। अमित शर्मा को शक हुआ कि पड़ोसी अजय के बेटे का भी इसमें हाथ है। जिससे मंगलवार देर रात अमित शर्मा अपनी पत्नी दीपा व बेटे के साथ पड़ोसी के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। बाहर आए अजय माहेश्वरी, उनकी पत्नी और बेटे ने इसका विराेध किया।

देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन अमित ने अजय का गला अपनी बाजू में दबा लिया। उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक अजय नीचे नहीं गिर गए। इसके बाद वह पत्नी और बेटे के साथ वहां से भाग गया।

बदहवास परिजन अजय माहेश्वरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत और कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अजय माहेश्वरी के बेटे की तहरीर पर अमित शर्मा, उसकी पत्नी दीपा और नाबालिग बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed