अपने रिश्तेदार से ही सुरक्षित नहीं बेटी, इसलिए पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
- युवती और परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत
- युवक पर लगाया रास्ते में छेड़छाड़ का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब! एक रिश्तेदार बेटी को आते-जाते परेशान कर रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। युवती व परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती शहर में एक दुकान पर नौकरी करती है। युवती का एक रिश्तेदार भी उसके पास में ही एक दुकान पर काम करता है। आरोप है कि युवक ने एक दिन युवती का रास्ता रोक लिया और जबरन अपने घर ले जाने लगा। युवती ने विरोध करते हुए घर जाने से इनकार कर दिया। साथ ही घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
शिकायत के आधार पर जांच शुरू
परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर शिकायत की। इस पर युवक ने आगे से ऐसा न करने की बात कही। आरोप है कि युवक ने दोबारा उसका रास्ता रोक लिया और गलत हरकतें करने लगा। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो वह धमकी देने लगा।
युवती ने मामले में दोबारा परिजनों से शिकायत की। बृहस्पतिवार को परिजन युवती को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।