फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News: Son brutally Murder his Father when he gives 12 bigha land to his mother

रिश्तों का कत्ल:  जमीन मां के नाम की तो हैवान बना बेटा, गुस्से में पिता को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

Fri, 13 Dec 2024 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम 13 बीघा जमीन थी। रविंद्र उसे अपने नाम करवाना चाहता था। लेकिन विनोद ने 12 बीघा जमीन घटना से कुछ माह पहले ही अपनी पत्नी बबीता के नाम कर दी थी।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Son brutally Murder his Father when he gives 12 bigha land to his mother
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने पिता की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर आत्महत्या करने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित झबरेड़ी निवासी विनोद की नौ अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के गले पर रस्से के निशान और माथे, कान के पास चोट के निशान मिले थे। इस घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में पुलिस तभी से जांच कर रही थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी बबीता की तहरीर पर करीब दो माह बाद आठ दिसंबर को बेटे रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और तभी से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

Roorkee News: बरात की कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आरोपी पर पांच हजार के ईनाम की घोषणा भी की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता के नाम 13 बीघा जमीन थी। रविंद्र उसे अपने नाम करवाना चाहता था। लेकिन विनोद ने 12 बीघा जमीन घटना से कुछ माह पहले ही अपनी पत्नी बबीता के नाम कर दी थी।

इस मामले को लेकर आरोपी पिता से नाराज था। इसी के चलते आरोपी ने पिता गला दबाकर हत्या कर दी थी और घटना को आत्महत्या करना बताया था। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed