{"_id":"675884cdf385c0963b0bcbdd","slug":"the-car-of-the-wedding-procession-lost-control-and-overturned-on-the-highway-two-youths-died-three-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1030-567320-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बरात की कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बरात की कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
एक घायल हायर सेंटर रेफर, दो युवक भगवानपुर के पास निजी अस्पताल में भर्ती
तांशीपुर पुल के पास दोपहर साढ़े बारह बजे हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
टांडा भनेड़ा से पाड़ली गुर्जर में आ रही थी बरात, कार बुरी तरह हो गई क्षतिग्रस्त
बरात में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां एक युवक को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मंगलौर क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी नसीर के पुत्र मुबलीन की बरात रुड़की के पाड़ली गुर्जर जा रही थी। बरात की एक कार जैसे ही हाईवे पर स्थित तांशीपुर पुल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार अरशद (28), गुलशेर (25) निवासी टांडा भनेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमजद (20), दिलबहार (22) और सुफियान (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मंगलौर विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं जानकारी मिलने पर कई बराती और घराती भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दिलबहार की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों के अनुरोध पर दोनों शवों का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
...तो पहिये का रिम टूटने से हुआ हादसा
हाईवे पर तांशीपुर पुल के पास जहां हादसा हुआ है वहां से कई लोग गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार हाईवे पर सही चल रही थी। अचानक कार के पहिये से कुछ टूटने की आवाज आई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों का कहना है कि पहिये का रिम टूटने से हादसा हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि हादसा रिम टूटने से हुआ है या अन्य कारणों से इसका पता लगाया जा रहा है।
पांच से छह बार पलटी होगी कार
हादसा कितना भीषण था, यह कार की क्षतिग्रस्त छत बयां कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि कार पांच से छह बार पलटी होगी। इसकी वजह से ही छत इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि कार का अगला हिस्सा और साइड का हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।