फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime furniture artisan murdered by slitting his throat Dead body found in a sugarcane field

Roorkee: रुड़की में फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव, कल से था लापता

Mon, 27 Oct 2025 10:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Oct 2025 10:16 PM IST
सार

युवक देहरादून में फर्नीचर का काम करता था। रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ वक्त परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया।

विज्ञापन
Roorkee Crime furniture artisan murdered by slitting his throat Dead body found in a sugarcane field
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

शहर में सोमवार शाम गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आशु पुत्र इसरार के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का आशु (20) पुत्र इसरार मूल रूप से रामपुर (रुड़की) का रहने वाला था। वो देहरादून में फर्नीचर का काम करता था। रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ वक्त परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिवार के लोगों ने आशु की काफी तलाश की लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास लोगाें ने गन्ने के खेत में आशु का शव पड़ा देखा।

Uttarkashi: ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला भालू से बचने के लिए दौड़ी, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका गला रेता गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आशु की गला रेतकर हत्या की गई है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों कहना है कि उन्हें आशु के साथ किसी की रंजिश के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि किसने उसकी इस तरह निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed