फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News woman gone to collect grass ran to save herself from bear died after falling from a hill

Uttarkashi: ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला भालू से बचने के लिए दौड़ी, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

Mon, 27 Oct 2025 09:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Oct 2025 09:30 PM IST
सार

जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान विनीता पहाड़ी से गिर गई।

विज्ञापन
Uttarkashi News woman gone to collect grass ran to save herself from bear died after falling from a hill
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भटवाड़ी विकासखंड के ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इसी दौरान भालू से बचने के लिए महिला भागी तो वह पहाड़ी से गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव काे गांव पहुंचाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव और पूरे क्षेत्र में लंबे समय से भालू की दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


ओंगी के प्रधान सतीश रावत ने बताया कि बीते रविवार देर शाम को गांव की विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा गांव के पास जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान विनीता पहाड़ी से गिर गई। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव का गांव पहुंचाकर राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

Rajaji Tiger Reserve: 'खूनी हाथी' बना चीला का राजा, अब पर्यटक करेंगे हाथियों पर बैठकर जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं सोमवार को मृतका का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान सतीश रावत ने बताया कि गांव और क्षेत्र में लंबे समय से भालू का खतरा बना है। पूरे क्षेत्र के कई गांव में भालू ग्रामीणों के घरों के नजदीक तक पहुंच रहा है। वहीं इस संबंध में करीब 15 से 20 दिन पहले डीएफओ को भी लिखित दिया गया कि गांव के आसपास भालू को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ाई जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि मौत भालू के हमले से बचने के कारण हुई है। वहीं भालू को रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है और पटाखे जलाकर भगाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed