फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee crime Dispute over alcohol father killed his only son by attacking him with a sharp object

Roorkee: शराब को लेकर हुआ विवाद...पिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे की ले ली जान

Fri, 22 Aug 2025 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Aug 2025 09:45 PM IST
सार

Roorkee crime News: बेटा शराब पीने का आदी था, पिता के मना करने के बाद भी जब वह शराब पीकर आया तो दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से उस पर वार कर दिया।

विज्ञापन
Roorkee crime Dispute over alcohol father killed his only son by attacking him with a sharp object
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुड़की में पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की किसी नुकीली चीज से मारकर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सन्नी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी शराब का आदि था और घर मे हंगामा करता था। पिता पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी थी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून गुच्चुपानी हत्याकांड: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से ली थी जान, तीन को हुई फांसी की सजा, दो को उम्रकैद
Trending Videos

सूचना पर सीओ नरेंद्र पंत एसओ रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक घसीटा का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करता था।

मृतक की पत्नी सुषमा और उसके बेटे आयुष (15) बेटी प्रणिती (8) और दिव्या (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब को लेकर पिता के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed